
गुरदासपुर, 16 मई 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- SDM Anupreet Kaur Randhawa Arrested : पंजाब के गुरदासपुर में तैनात PCS अधिकारी और SDM अनुप्रीत कौर रंधावा को तरनतारन पुलिस ने कथित गबन मामले में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे उनकी सरकारी रिहायश पर पहुंचकर कार्रवाई की।
सूत्रों के मुताबिक, यह मामला करीब 1.63 करोड़ रुपये के कथित गबन से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि राजस्थान-जम्मू कश्मीर हाईवे परियोजना के तहत जमीन अधिग्रहण के दौरान मुआवजा प्रक्रिया में वित्तीय अनियमितताएं हुई थीं। उस समय अनुप्रीत कौर रंधावा तरनतारन के पट्टी क्षेत्र में तैनात थीं।
मामला सामने आने के बाद उन्हें पहले ही निलंबित किया जा चुका था और लंबे समय तक फील्ड पोस्टिंग से दूर रखा गया था। हालांकि हाल ही में उन्हें गुरदासपुर में SDM के पद पर तैनात किया गया था। उनके पास नगर कौंसिल का अतिरिक्त प्रभार भी था।
बताया जा रहा है कि यह मामला करीब आठ साल पुराना है, जिसकी जांच लगातार जारी थी। अब जांच में मिले तथ्यों के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया है।
SDM Anupreet Kaur Randhawa Arrested : अनुप्रीत कौर रंधावा पहले भी अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं। उन्होंने अपने पूर्व हॉकी खिलाड़ी पति पर घरेलू हिंसा और जान से मारने की धमकी जैसे गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद उनके पति की गिरफ्तारी भी हुई थी।
फिलहाल तरनतारन पुलिस ने मामले को लेकर ज्यादा आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच जारी है और पूछताछ के बाद ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, पुलिस टीम उन्हें आगे की पूछताछ के लिए गुरदासपुर से तरनतारन ले जा सकती है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


