
डेरा बाबा नानक, (गुरदासपुर) (वीकैंड रिपोर्ट)– Road Accident : बीती देर रात थाना डेरा बाबा नानक के अंतर्गत फतेहगढ़ चूड़ियां-डेरा बाबा नानक मार्ग पर सड़क के बीच पलटी पराली से लदी ट्राली से मोटरसाइकिल टकराने से दो नाबालिग दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान मनजोत सिंह पुत्र रणजीत सिंह निवासी गांव चक महिमा और शुभदीप सिंह पुत्र राजबीर सिंह निवासी गांव निकोसरा के रूप में हुई है। मृतक युवकों के पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि उनके बेटे दोस्त थे और वे बीती रात करीब 9 बजे निकोसरा गांव के पेट्रोल पंप से पेट्रोल लेने आ रहे थे और जब वे फतेहगढ़ चूड़ियां रोड से डेरा बाबा नानक रोड पर आ रहे थे तो यह हादसा हो गया।
घटना का पता चलते ही पुलिस पार्टी मौके पर पहुंच गई। डेरा बाबा नानक थाने के एसएचओ सतपाल सिंह ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतक युवकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर 108 एंबुलेंस के जरिए पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बटाला भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक युवकों के परिवार वाले जो भी बयान दर्ज करवाएंगे, उसके अनुसार बनती कार्रवाई की जाएगी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


