
होशियारपुर (वीकैंड रिपोर्ट): यहां हाईवें पर शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसे (Traumatic accident) में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार एक ढाबे नज़दीक सड़क पर एक ख़राब ट्रक खड़ा हुआ था। इस ट्रक से अचानक 2 वाहन पहले कैंटर और बाद में छोटा हाथी टकरा गए।
हादसा इतना भयानक था कि इस दौरान कैंटर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छोटे हाथी का ड्राईवर बुरी तरह घायल हो गया, जिसे टांडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
मृतक कैंटर ड्राईवर की पहचान बलविन्दर सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी फतेहगढ़ साहिब के रूप में हुई है, जबकि घायल हुआ छोटे हाथी का ड्राईवर गौरव पुत्र सुरिन्दर शर्मा अंबाला का रहने वाला है।इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। टांडा पुलिस के थानेदार अमरजीत सिंह का कहना है कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


