

Accident between a bus full of passengers and a tipper, screams and cries
पंजाब (वीकैंड रिपोर्ट) Road Accident : पंजाब में तरनतारन में यात्रियों से भरी बस के साथ दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। दरअसल, आज सुबह यात्रियों को ले जा रही पट्टी डिपो की बस और एक टिप्पर के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे के दौरान बस में सवार चालक सहित करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल तरनतारन में भर्ती कराया गया है।
जानकारी देते हुए पट्टी डिपो के बस चालक रणधीर सिंह ने बताया कि जब वह सुबह सवारियों से भरी बस लेकर नजदीकी गांव शहाबपुर के पास पहुंचा तो सड़क के बीच गिरे पेड़ से बस को बचाने के लिए जब ब्रेक लगाई तो ब्रेक काम नहीं किए, जिसके बाद बस सामने से आ रहे टिप्पर से टकरा गई।
उन्होंने बताया कि टक्कर के दौरान कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ। इस संबंध में जानकारी देते हुए बस में यात्रा कर रहे व्यक्ति मोहन सिंह ने बताया कि पट्टी से तरनतारन आ रही बस की तरनतारन से पट्टी जा रहे ट्रक से टक्कर हो गई। इस दौरान करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गए।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


