
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Rain in Punjab… पंजाब में आज माैसम करवट ले सकता है। प्रदेश के 11 जिलों में आज कुछ भी स्थानों पर बारिश की संभावना है। इन जिलों में हिमाचल से लगते पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, फाजिल्का, मोगा मुक्तसर, बठिंडा और मानसा शामिल है। मौसम विभाग ने इन्हीं जिलों के लिए गरज के साथ तूफान और बिजली चमकने संबंधी येलो अलर्ट जारी किया है।
Rain in Punjab… मौसम विभाग के अनुसार, इस महीने की 10 तारीख तक राज्य में बारिश की संभावना है। इसके बाद मौसम बदलेगा। 11 से 17 अक्टूबर की बात करें तो बारिश की कोई संभावना नहीं है, साथ ही तापमान भी सामान्य रहने की संभावना है, ऐसे में लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान भी अब कम होने लगा है। अधिकांश जिलों में पारा 23 डिग्री से नीचे चला गया। पठानकोट में सबसे कम तापमान 17.4 डिग्री दर्ज किया गया। साथ ही, यह जलवायु डेंगू और मलेरिया के लिए भी आदर्श है। ऐसे में आपको सावधान रहने की जरूरत है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


