
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : Railway Stations will Rejuvenated : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह अगस्त को देश भर के 500 रेलवे स्टेशनों के विकास के लिए बनाई गई ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ का आगाज करेंगे। इस योजना के तहत चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन और पंजाब के 22 रेलवे स्टेशनों का भी कायाकल्प करते हुए उन्हें आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इस योजना के तहत पंजाब और चंडीगढ़ में रेलवे स्टेशनों के लिए 5000 करोड़ रुपये से अधिक मंजूर किए जा रहे हैं। पंजाब भाजपा ने भी प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया है। पंजाब के 22 रेलवे स्टेशनों के लिए 4762 करोड़ और चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के लिए 436 करोड़ रुपये के आवंटन से उत्तरी क्षेत्र में विकास प्रक्रिया को बढ़ावा मिलेगा।
यह भी पढ़ें : Manipur Violence : मणिपुर में हिंसा का तांडव और आगजनी, तीन की माैत
स योजना के तहत स्टेशनों तक पैसेंजर्स की पहुंच, सर्कुलेटिंग एरिया, वेटिंग हॉल, शौचालय, आवश्यकतानुसार लिफ्ट/एस्केलेटर, स्वच्छता, मुफ्त वाई-फाई, स्थानीय उत्पादों के लिए कियोस्क जैसी सुविधाओं में सुधार का मास्टर प्लान तैयार किया गया है। प्रत्येक स्टेशन की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए ‘वन स्टेशन वन प्रोडक्ट’, बेहतर यात्री सूचना प्रणाली, कार्यकारी लाउंज, व्यावसायिक बैठकों के लिए नामांकित स्थान, भूनिर्माण आदि को भी योजना में शामिल किया गया है।
Railway Stations will Rejuvenated : स्टेशन और उन पर होने वाला खर्च
| स्टेशन | खर्च (करोड़ रुपये में) |
| चंडीगढ़ | 436.0 |
| कोटकपूरा | 23.7 |
| सरहिंद | 25.1 |
| फिरोजपुर कैंट | 27.6 |
| अबोहर | 21.1 |
| फाजिल्का | 19.5 |
| पठानकोट सिटी | 21.3 |
| गुरदासपुर | 16.5 |
| जालंधर कैंट | 99.0 |
| फिल्लौर | 24.4 |
| कपूरथला | 26.6 |
| लुधियाना | 460.0 |
| ढंढारी कलां | 17.6 |
| मानसा | 26.0 |
| पटियाला | 47.5 |
| आनंदपुर साहिब | 24.2 |
| रूपनगर | 24.0 |
| नंगल डैम | 23.3 |
| धूरी | 37.6 |
| संगरूर | 25.5 |
| मालेर कोटला | 22.9 करोड़ |
| मुक्तसर | 21.2 |
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------











