

अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट) : Sunny Deol Visit Amritsar : बॉलीवुड एक्टर और गुरदासपुर से सांसद सन्नी देओल अपनी आने वाली फिल्म गदर-2 की प्रोमोशन के लिए अमृतसर पहुंचे हैं। सुबह ही अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड होने के बाद सन्नी होटल में गए और गदर फिल्म के तारा सिंह के अवतार में खुद को ढाला। इसके बाद सन्नी गुरुओं का आशीर्वाद लेने के लिए गोल्डन टेंपल भी पहुंचे। उनके साथ उनकी टीम भी थी।
यह भी पढ़ें : OMG 2 Trailer : ओएमजी 2 का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सिनेमाघरों में होगा अक्षय कुमार का तांडव
Sunny Deol Visit Amritsar : सन्नी ने गोल्डन टेंपल में परिक्रमा की और गुरुघर में माथा भी टेका। पगड़ी व कुर्ते पजामे में सन्नी अपने प्रशंसकों से भी मिले, लेकिन उनकी सुरक्षा टीम ने उन्हें घेरे रखा और लोगों को उनके अधिक करीब नहीं आने दिया। सन्नी ने कहा कि वह यहां गुरुओं का आशीर्वाद पाने व आने वाली फिल्म के लिए अरदास करने पहुंचे हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


