

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab Weather Update : मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 4-5 दिनों में पंजाब का मौसम खुश्क बने रहने की संभावना है। इसी के साथ ही किसानों को भी सलाह दी गई है कि वे अपने खेतों से जुड़े काम जारी रख सकते हैं। दरअसल पंजाब में सर्दी ने दस्तक दे दी है। रातें अब ठंडी होने लग गई हैं, वहीं दिन में भी तापमान गिरने लगा है।
Punjab Weather Update : सोमवार को पठानकोट, रोपड़ व एसबीएस नगर में न्यूनतम तामपान सबसे कम रहा। पठानकोट में न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस, एसबीएस नगर में 14.7 डिग्री सेल्सियस व रोपड़ में 14.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। जबकि जालंधर, होशियारपुर व मोगा में न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


