

जालंधर (प्रदीप वर्मा)- Jalandhar Election Poltics : निगम चुनाव को लेकर जालंधर में सियासत गरमाई हुई है। सियासत के इसी दौर के बीच कुछ दावेदारों ने साफ तौर पर अपने-अपने वार्ड में कहना शुरू कर दिया है कि टिकट उनकी पक्की है। जैसे कि वेस्ट विधानसभा हलके की बात करें तो यहां वार्ड 46 जोकि अब वार्ड 55 बन गया है वहां पर भाजपा की टिकट के कई दावेदार हैं। एक दावेदार एम नाम वाला परिवार है जोकि खुद की टिकट पक्की मान रहा है। इस परिवार की एक महिला सदस्य यहां से पार्षद रह भी चुकी हैं लेकिन अब नहीं हैं।
यह परिवार एक धार्मिक स्थल की सेवा में जुटा हुआ है। उसी सेवा ने इसी परिवार के वारे न्यारे किए हैं। परिवार इस बार के निगम चुनाव में फिर से किस्मत आजमाना चाहता है लेकिन इसी बीच खबर फैल गई कि वार्ड ओबीसी हो गया है। अब ओबीसी वार्ड में उक्त परिवार चुनाव लड़ नहीं सकता इसलिए इस परिवार ने अपने एक रिश्तेदार का ओबीसी प्रमाण पत्र बनवा दिया है। रिश्तेदार का नाम त से शुरू होता है और इस प्रमाण पत्र के दम पर रिश्तेदार चुनाव की तैयारी में जुट गया है।
Jalandhar Election Poltics : हालांकि एम परिवार भाजपा से जुड़ा है और उनका रिश्तेदार भाजपा में नहीं आया है। इस बारे में पार्टी का पक्ष जानने के लिए वेस्ट प्रभारी अशोक सरीन हिक्की से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जब तक कोई व्यक्ति पार्टी में शामिल नहीं होता उसे कैसे टिकट दी जा सकती है। उसे तो पार्टी का वर्कर भी नहीं कहा जा सकता। अपनी मर्जी से कोई जो मर्जी कहे, हम कुछ नहीं कह सकते।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


