
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab Weather Update : पंजाब में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। लगातार दो दिनों की तेज धूप के बाद मंगलवार सुबह राज्य के कई जिलों में अचानक गरज-चमक के साथ बारिश दर्ज की गई। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है और लोगों को एक बार फिर ठंड का अहसास होने लगा है।
मौसम विभाग (IMD) ने पहले ही 27 जनवरी को पूरे पंजाब में बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया था। विभाग के अनुसार 28 से 30 जनवरी तक कुछ जिलों को छोड़कर राज्य के अधिकांश हिस्सों में शीतलहर को लेकर भी येलो अलर्ट प्रभावी रहेगा।
Punjab Weather Update : बारिश के बाद प्रदेश के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 4 से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर ढांचों से दूर रहने की सलाह दी है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





