

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- PM Narendra Modi Jalandhar Visit : गुरु रविदास महाराज जी की 649वीं जयंती के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 फरवरी को पंजाब के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री जालंधर स्थित डेरा सचखंड बल्लां पहुंचकर गुरु रविदास महाराज जी को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। जानकारी के अनुसार पीएम मोदी शाम करीब 4 बजे डेरा सचखंड बल्लां पहुंचेंगे।
प्रधानमंत्री का यह दौरा गुरु रविदास महाराज जी की शिक्षाओं और सामाजिक समरसता के संदेश को समर्पित रहेगा। इस विशेष अवसर को लेकर डेरा प्रबंधन और जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ कार्यक्रम स्थल को सजाने और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
PM Narendra Modi Jalandhar Visit : पीएम मोदी के आगमन की खबर से श्रद्धालुओं और अनुयायियों में उत्साह का माहौल है। बड़ी संख्या में संगत के डेरा सचखंड बल्लां पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। प्रशासन ने भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक योजनाएं तैयार कर ली हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


