

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट) : Punjab Weather Update : पंजाब में अभी अगले तीन दिनों तक मानसून एक्टिव रहेगा। मौसम केंद्र ने पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 21 से 24 जुलाई तक बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। 21 और 22 जुलाई को भारी बारिश की संभावना जताई गई है। चंडीगढ़ मौसम विभाग के लॉन्ग फोरकास्ट में देखें तो 24 जुलाई तक बारिश के आसार बने हुए हैं।
यह भी पढ़ें : Earthquake in Jaipur : राजस्थान के जयपुर में 15 मिनट में तीन बार आया भूकंप, घरों से बाहर निकले लोग
Punjab Weather Update : 21 जुलाई यानि शुक्रवार को बादल छाए रहेंगे और साथ ही बारिश के आसार है। अधिकतम तापमान 37 जबकि न्यूनतम 29 डिग्री रहने के आसार है। 22 जुलाई शनिवार को भी बादल छाने के साथ ही बारिश के आसार है। अधिकतम तापमान 34 जबकि न्यूनतम 28 डिग्री रहने के आसार है। 23 जुलाई रविवार को भी बादल छाने के साथ ही बारिश के आसार है। अधिकतम तापमान 31 जबकि न्यूनतम 27 डिग्री सैल्सियस रह सकता है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


