

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Punjab School Timing : पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने एक बार फिर से स्कूलों का समय बदल दिया है। इस बारे में शिक्षामंत्री ने ट्वीट कर जानकारी दी है। शनिवार को माईक्रो ब्लागिंग साईट एक्स पर पोस्ट डाल, उन्होने लिखा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के निर्देशों अनुसार राज्य में पड़ रहे घने कोहरे के कारण स्कूल आने वाले विद्यार्थीयों व शिक्षकों की सेहत को ध्यान में रखते हुए राज्य के स्कूलों का समय बदला जा रहा है।

उन्होने कहा कि 4 दिसंबर से सभी सरकारी, गैर सरकारी व मन्यता प्राप्त स्कूलों का समय बदल कर सुबह 9ः30 से दोपहर 3ः30 तक कर दिया गया है और यह समय फिलहाल 23 दिसंबर 2023 तक बदला गया है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


