

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : Punjab School Holidays : पंजाब में बढ़ रही गर्मी के कारण सरकार ने स्कूलाें में छुट्टियों का ऐलान कर दिया हैं। पंजाब के स्कलों में कल यानी 21 मई से लेकर 30 जून तक छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया है।
Punjab School Holidays : बता दें, इससे पहले बढ़ती गर्मी के कारण पंजाब सरकार ने स्कूलों का समय बदल कर सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक कर दिया था। पंजाब सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों में 1 जून से 30 जून तक छुट्टियों की घोषणा भी कर दी थी, लेकिन बढ़ रही गर्मी के कारण पंजाब सरकार ने पहले ही छुट्टियों का ऐलान कर दिया हैं। इसका फैसला मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लिया है। वहीं मौसम विभाग की ओर से आने वाले दिनों में बढ़ती गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


