
मानसा (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab Power Cut : मानसा / नवांशहर / बंगा : 27 फरवरी 2026 को पंजाब के कई शहरों और ग्रामीण इलाकों में निर्धारित मेंटेनेंस कार्यों के चलते बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी। बिजली विभाग द्वारा जारी अलग-अलग प्रेस नोट के अनुसार 11 केवी और 66 केवी सब-स्टेशनों पर रख-रखाव कार्य किया जाएगा, जिससे हजारों उपभोक्ता प्रभावित होंगे।
मानसा में 11 केवी कंचियां फीडर रहेगा बंद
मानसा के अर्ध-शहरी सब-डिवीजन के सहायक कार्यकारी इंजीनियर इंजीनियर अमृतपाल गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 केवी कंचियां फीडर की जरूरी मेंटेनेंस के कारण 27 फरवरी को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
Punjab Power Cut : इस दौरान निम्न इलाकों में बिजली बाधित रहेगी
मानसा कंचियां, बठिंडा-सुनाम रोड, ख्याला लिंक रोड, मानसा खुर्द, एच.एस. रोड, लल्लूआणा रोड, पिंक सिटी और डी.टी.ओ. कार्यालय के आसपास का क्षेत्र।
नवांशहर में 66 केवी भीन सब-स्टेशन पर रख-रखाव
नवांशहर के ग्रामीण सब-डिवीजन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 66 केवी भीन सब-स्टेशन पर निर्धारित मेंटेनेंस कार्य के चलते 27 फरवरी को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
इस दौरान 11 केवी घटारो, कोट पट्टी, मुबारकपुर, महालों, मूसापुर, जाबोवाल, भीन और गजपुर फीडर प्रभावित रहेंगे। इन फीडरों के अंतर्गत आने वाले गांवों में अमरगढ़, भंगला कला, करियाम, जाबोवाल, अलाचौर, गल्लोवाल, महिंदीपुर, भीन, गुजरपुर, पल्लियां, मुबारकपुर, मूसापुर, महालों, बरनाला कलां, लोधीपुर, अलीपुर, घटारो, करिहा और मल्लपुर अड़का आदि शामिल हैं।
Punjab Power Cut : बंगा में आरडीएसएस योजना के तहत कार्य
बंगा शहर में 11 केवी शहरी-3 नवांशहर रोड फीडर की लाइन पर पुराने कंडक्टर को बदलने का कार्य आरडीएसएस स्कीम के तहत किया जाएगा। इस कारण 27 फरवरी को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
प्रभावित क्षेत्रों में जिंदोवाल, गुरु नानक नगर, नवांशहर रोड, चरण कंवल रोड, रेलवे रोड, मुकंदपुर रोड, प्रीत नगर, एमसी कॉलोनी, न्यू गांधी नगर, जगदंबे राइस मिल और डेरिक स्कूल सहित आसपास के इलाके शामिल हैं।
विभाग की अपील
बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है और असुविधा के लिए खेद जताया है। विभाग का कहना है कि यह कार्य भविष्य में बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


