

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab Politics : दलबीर गोल्डी कांग्रेस में फिर वापस आ गए हैं। उनको चंडीगढ़ में पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल ने पार्टी में फिर शामिल करवाया। इस अवसर पर राजा वड़िंग एवं प्रताप सिंह बाजवा भी माैजूद थे। बता दें कि दलबीर गोल्डी ने लोकसभा चुनाव के दाैरान कांग्रेस छो़ड़ दी थी।
Punjab Politics : पिछले साल ही उस वक्त पंजाब की राजनीति में बड़ी हलचल नजर आई थी जब पूर्व विधायक दलबीर गोल्डी का धमाकेदार बयान सामने आया था जिसमें उन्होंने ऐलान करते हुए कहा था कि वह किसी भी पार्टी का हिस्सा नहीं है। वह 6 महीने से घर बैठे हैं। उन्होंने कहा था कि वह 2027 में धूरी से चुनाव लड़ेंगे अगर कांग्रेस उन्हें टिकट देगी। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें धूरी से सी.एम. के खिलाफ चुनाव लड़ना पड़े तो वह लड़ेंगे। फिलहाल उनका कांग्रेस के साथ कोई तालमेल नहीं है। कांग्रेस छोड़ने से उनके किरदार को नुकसान पहुंचा है। हालांकि अब वह कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


