
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab Politics : विरसा सिंह वल्टोहा ने अपने सोशल मीडिया अकाऊंट पर पोस्ट सांझा करके कहा कि मैं सबको विनती करूंगा कि कोई भी सज्जन स. बिक्रम सिंह मजीठिया के विरुद्ध किसी भी शब्द का प्रयोग न करे। आपसी मतभेद निपटते देर नहीं लगती। इस अवसर पर सबको सही भूमिका निभानी चाहिए। एकता में ही शक्ति है।
Punjab Politics : उन्होंने कहा कि स. मजीठिया को भी गिले शिकवे दूर करके शिअद की चढ़दी कला के लिए पहले की तरह मेहनत करनी चाहिए। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति ने ज्ञानी रघबीर सिंह को अकाल तख्त जत्थेदार के पद से हटा दिया है। इस कारण अकाल तख्त जत्थेदार को हटाने के फैसले पर बादल परिवार एकमत नहीं है। शिरोमणि अकाली दल ने एसजीपीसी के फैसले का विरोध किया है। शिरोमणि अकाली दल की बैठक में बिक्रम सिंह मजीठिया, पूर्व मंत्री शरणजीत सिंह ढिल्लो, पूर्व विधायक लखबीर सिंह लोधीनंगल और अन्य नेता शामिल हुए। बिक्रम सिंह मजीठिया ने एसजीपीसी के फैसले का विरोध किया।
बता दें कि बिक्रम सिंह मजीठिया सुखबीर सिंह बादल के साला हैं. शिरोमणि अकाली दल के नेताओं ने कहा कि अकाल तख्त जत्थेदार को हटाने का फैसला सही नहीं है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


