
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)– Punjab News : निर्बाध सार्वजनिक सेवा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक अभूतपूर्व प्रशासनिक सुधार करते हुए मान सरकार ने पंजाब के सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश जारी किए हैं कि वे कार्यालय समय के बाद भी अपने मोबाइल फोन के माध्यम से जनता के लिए उपलब्ध रहें। यह कदम आमलोगों की समस्याओं का तुरंत समाधान करने के मकसद से उठाया गया है। आप विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद ने मान सरकार के इस फैसले की सराहना की तथा इसे “सरकार के प्रति जनता के विश्वास को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम” बताया। उन्होंने कहा, “पंजाब में आप सरकार के गठन के बाद से ही हमारी प्राथमिकता हमेशा यह सुनिश्चित करना रही है कि आम आदमी, जिनकी उपर तक पहुंच नहीं है, उसकी समस्याओं को बिना किसी परेशानी के हल किया जा सके और यह निर्णय हमारी सरकार के आम जनता के प्रति समर्पण का स्पष्ट प्रमाण है।”
Punjab News : निर्देश के तहत सभी सरकारी विभागों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि अधिकारी अपने आधिकारिक मोबाइल नंबरों के माध्यम से हर समय जनता के लिए उपलब्ध रहें। इसमें कार्यालय के बाद का समय, सप्ताहांत और छुट्टियां भी शामिल हैं। सुखानंद ने कहा, “कई अधिकारी पहले से ही जनता के साथ खुले संवाद में हैं, लेकिन ऐसे भी मामले सामने आए है कि कुछ अधिकारी ड्यूटी के बाद कोई जवाब नहीं देते। इस आदेश से ऐसी प्रथाओं पर रोक लगेगी और यह सुनिश्चित होगा कि कोई भी सार्वजनिक शिकायत अनसुनी न हो।” आप विधायक ने इस पहल के पीछे सरकार के उद्देश्य पर प्रकाश डाला तथा राशन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, आधार अपडेट, सामान्य प्रमाण पत्र और रजिस्ट्री सेवाओं जैसी सार्वजनिक सेवाओं को सुविधाजनक बनाने के लिए सरकार के प्रयासों को बताया। उन्होंने भरोसा जताया कि इस सुधार से आम नागरिकों को अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण होने वाली असुविधा दूर होगी। सुखानंद ने कहा, “अब कोई भी नागरिक, चाहे वह बुजुर्ग हो, युवा हो या महिला, किसी भी समय अपनी समस्याओं को बताने के लिए संबंधित सरकारी अधिकारी को कॉल कर सकता है। अधिकारियों के लिए इन कॉलों को उठाना और उठाए गए मुद्दों का समाधान करना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि आप सरकार आमलोगों की सरकार है और हम उनकी सेवा में सदैव हाजिर रहेंगे। पारदर्शी, सुलभ और जन-केंद्रित प्रशासन बनाने के लिए मान सरकार लगातार फैसले ले रही है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


