

मोहाली (वीकैंड रिपोर्ट): Punjab News : मोहाली में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (IISER) के साइंटिस्ट की मौत हो गई। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मृतक की पहचान अभिषेक स्वर्णकार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से झारखंड के धनबाद के रहने वाले थे। हाल ही में उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ थे और वह डायलिसिस पर थे।
Punjab News : मोहाली में वह अपने बुजुर्ग माता-पिता के साथ किराए के मकान में रहते थे। उनके परिवार ने आरोप लगाया है कि पड़ोसी मोंटी एक आईटी प्रोफेशनल है। वह अभिषेक की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानने के बावजूद उन पर बेरहमी से हमला कर दिया। यह झगड़ा सीसीटीवी में कैद हो गया। परिवार ने इस घटना के संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने कहा कि गुरुवार को पोस्टमॉर्टम किया जाएगा और उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि IISER ने खुलासा किया कि अभिषेक स्वर्णकार का शोध पत्र प्रतिष्ठित जर्नल ऑफ साइंस में प्रकाशित हुआ था।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


