

फतेहगढ़ साहिब (वीकैंड रिपोर्ट)– Punjab News : बिक्रम सिंह मजीठिया की आज मोहाली में पेशी के मद्देनजर, अकाली दल के युवा अध्यक्ष सरबजीत सिंह झिंजर को पंजाब पुलिस ने नज़रबंद कर दिया और बाद में एक अज्ञात स्थान पर ले जाया गया। सरबजीत सिंह झिंजर की मीडिया टीम ने पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज सुबह 4 बजे से ही बिना कोई कारण बताए पंजाब पुलिस के 8-10 जवान सरबजीत सिंह झिंजर के घर में बैठे हैं और बाकी पुलिसकर्मियों ने घर को घेर रखा है।
हालांकि पुलिस के यहां आने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ। मान सरकार असहमति की आवाज को दबाने की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है लेकिन हमारे युवा अकाली दल अध्यक्ष इन हथकंडों से डरेंगे नहीं। दरअसल मजीठिया की आज अदालत में पेशी है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


