
चंडीगढ़ (वीकेंड रिपोर्ट) Punjab News : पंजाब की राजनीति में उस समय हलचल मच गई जब राज्य के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पूर्ववर्ती अकाली दल सरकार पर नशे की समस्या को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। चीमा ने न केवल अकाली दल की नीतियों पर सवाल उठाए, बल्कि यह भी कहा कि यह वही दल है जिसकी नींव पंथ की रक्षा के लिए रखी गई थी। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि पंजाब में नशे की लत और माफिया संस्कृति की शुरुआत अकाली शासन के दौरान हुई।
Punjab News : वित्त मंत्री का यह बयान ऐसे समय आया है जब राज्य सरकार नशे के खिलाफ सख्त कदम उठाने की बात कर रही है और युवाओं को पुनर्वास के ज़रिए मुख्यधारा में लाने की कोशिश कर रही है। चीमा ने यह भी संकेत दिया कि सरकार आने वाले दिनों में नशे के नेटवर्क के खिलाफ और कड़े कदम उठाएगी, चाहे वह किसी भी राजनीतिक दल या प्रभावशाली व्यक्ति से जुड़ा हो।
Punjab News : लेकिन अब यह पार्टी पंथ को बचाने के साथ-साथ नशा बचाओ अभियान भी चला रही है। उन्होंने कहा कि जब बिक्रम सिंह मजीठिया को गिरफ्तार किया गया तो अब उन्होंने परिवार बचाओ अभियान शुरू कर दिया है और वे लगातार पुलिस को धमका रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि अकाली दल पर केवल बादल परिवार का ही नियंत्रण है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





