
Parents took to the streets and blocked the highway as no action was taken in the death case
फाजिल्का (वीकेंड रिपोर्ट) Punjab News : 22 अप्रैल को फाजिल्का में जिला न्यायालय परिसर के बाहर अज्ञात हमलावरों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। उनकी मौत के बाद फाजिल्का पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
उक्त मामले में कार्रवाई न होने तथा दोषियों को गिरफ्तार न करने के विरोध में मृतक साहिल के माता-पिता तथा गांववासी फाजिल्का-फिरोजपुर राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर धरना दे रहे हैं। जिसके कारण सड़क पर ट्रको और कारों की लंबी कतारें लग गई हैं। मित्रक साहिल की मां मलकीत कौर ने कहा कि पूरा एक महीना बीत जाने के बाद भी पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है और अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह आत्महत्या कर लेंगे।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





