
Punjab CM (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब के सीएम भगवंत मान आज बाढ़ से प्रभावित इलाकों में लोगो से मिलने पहुंचे। बीते दिनों बारिश के कारण दीनानगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पड़ते मकौड़ा पत्तन में रावी नदी के बढ़े लेवल के कारण वहां के कई गांव पानी से प्रभावित हुए हैं। इसलिए इस गंभीर स्थिति को ध्यान में रखते हुए, सीएम भगवंत मान आज सीमावर्ती क्षेत्र में दौरे के लिए गए और प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति का जायजा लिया।
CM gave assurance to the people: CM ने दिया लोगों को आश्वासन
आपको बता दें कि सीएम पहले बेहरामपुर पहुंचे। वहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों से बातचीत की और कहा कि सरकार जान-माल की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इसके अलावा आस-पास के गांवों में बढ़े पानी के कारण वे वहां नहीं जा सके। वहीं, सीएम ने लोगों को आश्वासन दिया कि पंजाब सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ है और किसी को भी कुछ भी घबराने की जरूरत नहीं है, साथ ही उन्होंने अधिकारियों को राहत कार्य तेज करने का आदेश दिया है। सीएम का कहना है कि बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार लोगों को पर्याप्त मुआवजा देगी। आपको बता दें कि इस संकट भरे समय में बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के नेता और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





