
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने 12 के नतीजों की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट पर कर दी है। पंजाब बोड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर 12वीं के कॉमर्स आटर््स और साइंस स्ट्रीम के नतीजों का ऐलान किया है। छात्र एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी के आधार पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। 12वीं में तीन छात्रों ने टॉप किया है। पहले रैंक पर आने वाले छात्रों का नाम है- लुधियाना के सर्वजोत सिंह खालसा, मुक्तसर के अमन और जलंधर के नकोदर की मुस्कान कौर ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है। तीनों ने 450 में से 445 अंक हासिल किया है। तीनों ने कुल 98.99 फीसद अंक हासिल किए हैं। लुधियाना की रहने वाली लवलीन वर्मा ने दूसरा स्थान हासिल किया है। लवलीन ने कुल 450 में से 444 अंक हासिल किए हैं। यानी उन्होंने 98.67 फीसद अंक हासिल किए हैं। वहीं तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से दो छात्र हैं। फजिलका की नाजिया कम्बोज और लुधियाना की मुस्कान ने 443 अंक हासिल कर 98.44 फीसदी के साथ तीसरा स्थान झटक लिया है।]]>
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------

