

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)-Petrol Pump Strike…अगर आपने शुक्रवार को पेट्रोल या डीजल अपने वाहनों में भरवाना है तो ये खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। खबर यह है कि पंजाब के पेट्रोल पंप मालिक किसानों के हक में उतर आए हैं। अपनी मांगों के बीच पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन ने किसानों का समर्थन करने का भी फैसला कर लिया है।
Petrol Pump Strike…पेट्रोल पंप मालिक आज पूरा दिन कंपनियों से पेट्रोल न खरीदने का फैसला कर चुके हैं, वहीं अब शुक्रवार को भी 12 से 4 बजे तक पेट्रोल पंप बंद रखे जाएंगे। एसोसिएशन के इस ऐलान के बाद पेट्रोल पंपों पर एक बार फिर लंबी कतारें लग सकती हैं। पेट्रोल-डीजल नहीं बिकने से इसका सीधा असर पंजाब की आम जनता पर पड़ेगा। इसलिए गाड़ियों में पहले से ही तेल भरवा लें ताकि आपको परेशानी का सामना न करना पड़े।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


