

अमृतसर/लाहौर (वीकैंड रिपोर्ट) : Paramjit Singh Panjwar Death : पाकिस्तान के लाहौर में खालिस्तानी आतंकवादी परमजीत सिंह पंजवड़ मारा गया है। उसे जौहर कस्बे की सनफ्लावर सोसाइटी में घुसकर गोलियां मारी गईं। पंजवड़ की मौके पर ही मौत हो गई। वह 1990 में भारत से फरार होकर पाकिस्तान जा छिपा था।
यह भी पढ़ें : Kabaddi Promoter Shot : कनाडा में कबड्डी प्रमोटर को मारी गोलियां, हालत गंभीर
Paramjit Singh Panjwar Death : बताया जा रहा है कि अज्ञात बाइक सवारों ने लाहौर के जौहर कस्बे की सनफ्लावर सोसाइटी में घुसकर परमजीत सिंह पंजवड़ पर तबाड़तोड़ गोलियां बरसा दी। पंजवड़ ने पाकिस्तान में अपना नाम मलिक सरदार सिंह रखा हुआ था। शनिवार सुबह 6 बजे बाइक पर आए दो लोगों ने उस पर हमला किया और फरार हो गए और पंजवड़ की मौके पर ही मौत हो गई।
Follow this link to join my WhatsApp Group
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


