

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – NOC condition removed from registry… पंजाब सरकार ने सभी तरह की रजिस्ट्री से NOC की शर्त खत्म करने का फैसला करने के बाद बाकी तैयारी शुरू की है। नियमों का खाका तैयार करने के लिए CM भगवंत मान ने चंडीगढ़ में हाई लेवल मीटिंग बुलाई है। इसमें सरकार के अधिकारी व सलाहकार मौजूद रहेंगे।
NOC condition removed from registry… मीटिंग में पूरी रणनीति के साथ नियमों को अंतिम रूप दिया जाएगा। बता दें कि पंजाब की मान सरकार ने आज ही सभी तरह की रजिस्ट्रियों पर एनओसी की शर्त खत्म करने की घोषणा की है। सीएम भगवंत मान ने कल इसकी जानकारी सोशल मीडिया साइट पर दी थी। सीएम मान ने सोशल मीडिया साइट पर एक पोस्ट कर बताया था कि पंजाब में सभी तरह की रजिस्ट्रियों पर एनओसी की शर्त खत्म हो रही है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


