

पंजाब (वीकैंड रिपोर्ट) New update regarding CM Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल कल करेंगे पंजाब का दौरा। आपको बता दें की जेल से जमानत के बाद केजरीवाल का यह पहला दौरा है। सबसे पहले वो श्री सचखंड श्री दरबार साहिब में माथा टेकेंगे गुर साहिब का आशीर्वाद लेने के बाद केजरीवाल अमितसार में चुनावी प्रचार की शुरुआत करेंगे।
लोकसभा चुनाव के चलते मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल अमितसार से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कुलदीप सिंह धालीवाल के पक्ष में प्रचार करेंगे। इस प्रचार में उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल होंगे। मिली जानकारी के अनुसार पता दे की अमृतसर में केजरीवाल 16 मई शाम 6 बजे रोड शो करेंगे। और फिर श्री दरबार साहिब नतमस्तक होंगे।
आपको बता दें की दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को शराब घोटाले में ED ने गिरफ्तार किया गया था। ED ने यह गिरफ्तारी 21 मई को की थी।अरविन्द केजरीवाल को कोर्ट से सिर्फ 1 जून 2024 तक की ही जमानत मिली है जिसके बाद उनको फिर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


