
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट) : New tax for Punjab : पंजाब सरकार ने अपने रिटायर्ड मुलाजिमों/पेंशनरों पर पंजाब स्टेट डेवलपमेंट टैक्स (पीएसडीटी) लागू कर दिया है। अब पेंशनर्स को भी 22 जून से अपनी मासिक पेंशन पर 200 रुपए डेवलपमेंट टैक्स के तौर पर देने होंगे। ये फैसला वीरवार को वित्त विभाग की ओर से लिया गया। ये टैक्स उनकी पेंशन में से सीधे ही कट जाएंगे और सरकार को इसकी वसूली के लिए भी कुछ खर्च नहीं करना पड़ेगा। पंजाब सरकार को राज्य के 3.50 लाख पेंशनर्स से हर साल करीब 84 करोड़ रुपए की आय होगी।
यह भी पढ़ें : Robbery at Flipkart dilivery point : जालंधर में बंदूक की नोक पर फ्लिपकार्ट के डिलिवरी प्वाइंट से लाखों की लूट, सीसीटीवी व डीवीआर भी साथ ले गए लुटेरे
New tax for Punjab : दरअसल पंजाब में 3.50 लाख से अधिक पेंशनर्स हैं और हर महीने इनकी पेंशन से 7 करोड़ रुपए डेवलपमेंट टैक्स के कटेंगे। साल में इसकी कुल कलेक्शन 84 करोड़ रुपए होगी। सरकार ने 2020-21 में इस मद में 142 करोड़ रुपए हासिल किए थे और 22-23 में 250 करोड़ रुपए। 2023-24 के बजट में डेवलपमेंट टैक्स से 300 करोड़ रुपए हासिल करने का लक्ष्य है और पेंशनर्स पर डेवलपमेंट टैक्स की वसूली कर सरकार अपने लक्ष्य से भी आगे निकल जाएगी।
Follow this link to join my WhatsApp Group
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





