

लुधियाना (वीकैंड रिपोर्ट): Murder in Ludhiana : यहां गुरुदेव नगर निवासी रिटायर्ड जिला अटॉर्नी ने करवाचौथ के दिन तेजधार हथियार से पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी बुजुर्ग ने पत्नी की हत्या के बाद इसके बारे में पटियाला में रह रहे अपने बेटे को खुद सूचना दी। बताया जाता है कि दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी और बात हाथापई तक पहुंच गई।
Murder in Ludhiana : पुलिस ने जांच के बाद बुजुर्ग महिला मनजीत कौर (80) का शव कब्जे में लेकर आरोपी हरचरण सिंह (85) के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। हरचरण सिंह अपनी पत्नी मनजीत कौर के साथ गुरुदेव नगर स्थित घर में अकेले रहते थे, जबकि उनका बेटा पटियाला में ही कारोबार करता और वहीं रहता है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


