

मोगा (वीकैंड रिपोर्ट)- Moga News मोगा से दुखद खबर सामने आई है। खबर पूर्व कांग्रेस विधायक जोगिंदर पाल जैन के निधन की है। पूर्व विधायक जोगिंदर पाल जैन का निधन हो गया है। बीमारी के चलते देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली। जोगिंदर पाल जैन तीन बार विधायक रहे थे।वे दो बार कांग्रेस के विधायक बने।
कांग्रेस को अलविदा कह वे अकाली दल में शामिल हुए थे और उपचुनाव जीत विधायक बने थे। 2007 से पहले जोगिंदर पाल जैन इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन भी रहे। वे मोगा नगर काउंसिल का प्रधान भी रह चुके थे। जोगिंदर पाल जैन पिछले लंबे समय से बीमार चल रहे थे। कुछ दिन पहले तबियत ज्यादा खराब होने के चलते उनको हॉस्पिटल ले जाया गया था। मंगलवार देर रात उनका देहांत हो गया।
मोगा निवासी और राजनीति में अपना नाम बनाने वाले तीन बार विधायक रहे जोगिंदर पाल जैन लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


