

लुधियाना (वीकैंड रिपोर्ट) : MLA Slapped to Boy : पंजाब में आम आदमी पार्टी के विधायक. कुलवंत सिंह सिद्धू का एक युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक विधायक सिद्धू की हैल्प वैन हलका आत्म नगर इलाके से गुजर रही थी। इसी दौरान उन्हें शिकायत मिली कि वार्ड नंबर 40 में कुछ युवा खुलेआम नशे करते हैं। इसके बाद विधायक मौके पर छापेमारी करने पर पहुंचे तो कई नशे में धुत युवक मिले।
MLA Slapped to Boy : इस दौरान सभी युवक वहां से भाग गये, लेकिन एक पकड़ा गया। जब पूछताछ की गई तो युवक ने हंसते हुए कहा कि उसका वीडियो वायरल न किया जाए। इसके बाद गुस्साए विधायक ने उसे थप्पड़ मार दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नशीले पदार्थों का सेवन या बिक्री नहीं होनी चाहिए। उन्होंने पुलिस को क्षेत्र में नशीली दवाओं के विक्रेताओं की एक सूची संकलित करने और नशीली दवाओं के आदी लोगों को नशा छुड़ाओ केंद्रों में भेजने का निर्देश दिया। फिर भी अगर कोई नशा बेचता पकड़ा जाए तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


