
पंचकूला (वीकैंड रिपोर्ट)-Martyr Manpreet cremation : अनंतनाग में आतंकियाें से मुठभेड़ में शहीद हुए न्यू चंडीगढ़ के कर्नल मनप्रीत सिंह की अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस दाैरान हर आंख नम थी। घर से श्मशानघाट तक जाने में 200 मीटर की दूरी तय करने में 20 मिनट लगे। थोड़ी देर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। शहीद कर्नल के साथ पढ़े गांव के दीपक सिंह ने बताया कि मनप्रीत बचपन से ही काफी बहादुर थे। वह जो ठान लेते थे, उसको पूरा करके ही रहते थे। 2021 में ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहे आतंकवादियों का सामना किया था और उन्हें ढेर कर दिया था
Martyr Manpreet cremation : पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित और पंजाब सरकार की तरफ से राज्य की टूरिज्म मिनिस्टर अनमोल गगन मान अंतिम संस्कार में शामिल होंगी।
इसके पहले पैतृक गांव भड़ौजियां में जब शहीद की पार्थिव देह पहुंची तो अंतिम दर्शन के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। 7 साल के बेटे कबीर ने सेना की वर्दी पहनकर पिता को सैल्यूट किया। जबकि पत्नी उनके ताबूत पर सिर रखे रोती रहीं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


