
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट) – Mann government big action against drug smugglers : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दृढ़ नेतृत्व में पंजाब ने नशा तस्करी के खिलाफ अपनी लड़ाई को और तेज कर दिया है। इस कारण नशे के खिलाफ पंजाब सरकार को एक नया आयाम मिला है। सोमवार देर रात पंजाब पुलिस की एक टीम ने एक कुख्यात नशा तस्कर के घर पर बुलडोजर चला दिया। इस बुलडोजर कार्रवाई का वीडियो सामने आया है, जिसमें अधिकारियों की मौजूदगी में नशा तस्कर के घर को गिराया जा रहा है।
Mann government big action against drug smugglers :पंजाब पुलिस ने ये एक्शन तलवंडी एरिया में लिया। तलवंडी के ड्रग माफिया सोनू के घर को ध्वस्त किया गया है। सोनू 3 साल से ड्रग तस्करी में शामिल था और उसके खिलाफ लगभग 6 मामले दर्ज हैं। उक्त एफआईआर को देखते हुए पुलिस द्वारा ये कार्रवाई की गई। पुलिस का मानना है कि उक्त संपत्ति नशा बेच कर बनाई गई है। मान सरकार ने नशीली दवाओं से संबंधित अपराधों से निपटने के लिए एएनटीएफ को महत्वपूर्ण संसाधन आवंटित किए हैं, जिससे इसकी क्षमताएं बढ़ गई हैं। टास्क फोर्स के लिए अत्याधुनिक कमांड सेंटर बनाने के लिए 90 लाख रुपये की अनुमानित लागत से एक समर्पित भवन का नवीनीकरण किया जा रहा है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


