

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)– Jalandhar youth dies abroad… विदेश में पंजाबियों की माैत का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा। अब ग्रीस गए जालंधर के एक पंजाबी व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में वहां मौत हो गई। मृतक की पहचान शाहकोट के मोहल्ला बागवाला निवासी 42 वर्षीय धरमिंदर सिंह उर्फ लक्की के रूप में हुई है। लक्की की मौत की पुष्टि उसके भाई सरबजीत सिंह ने की है। लक्की पांच साल पहले ग्रीस गया था। मृतक के बड़े भाई शाहकोट के मोहल्ला बागवाला निवासी सरबजीत सिंह ने बताया कि करीब 5 साल पहले ग्रीस गए उसके भाई धरमिंदर सिंह उर्फ लक्की (42) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
Jalandhar youth dies abroad… सरबजीत सिंह ने कहा काफी मशक्कत के बाद उन्होंने ग्रीस में अपने भाई के पास रहने वाले अन्य पंजाबी युवकों के नंबर ढूंढे और उनसे फोन पर संपर्क किया, जिन्होंने पुष्टि की कि धरमिंदर सिंह का शव समुद्र किनारे मिला है और अब शव अस्पताल में है। अभी तक लक्की के मौत का कारण पता नहीं चल पाया है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


