

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): Hit and run’ incident in Delhi… दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में ‘हिट एंड रन’ के एक मामले में कार चालक ने ड्यूटी पर तैनात दिल्ली यातायात पुलिस के दो कर्मियों को टक्कर मारने के बाद करीब 20 मीटर तक घसीटा। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना रात करीब पौने आठ बजे वेदांत देशिका मार्ग के पास बेर सराय ‘ट्रैफिक सिग्नल’ पर हुई।
दिल्ली पुलिस के घायल एएसआई प्रमोद ने आरोप लगाया कि 2 नवंबर को वह एचसी शैलेश के साथ बेर सराय मार्केट रोड के पास ड्यूटी पर थे. शाम करीब 7.45 बजे एक कार रेड लाइट जंप कर उनकी तरफ आई। उन्होंने कार को रुकने का इशारा किया, जब ड्राइवर को कार से बाहर आने को कहा तो उसने मौके से भागने की कोशिश की। इस प्रयास में कार चालक ने करीब 20 मीटर तक ट्रैफिक पुलिस के अफसरों को घसीटता हुआ ले गया। इसके बाद वो मौके से फरार हो गया।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


