

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : Holiday On 28 December : पंजाब सरकार ने 28 दिसंबर को राज्य में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। इस संबंध में पंजाब सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक शहीदी सभा को मुख्य रखते हुए वीरवार को राज्य के सारे सरकारी दफ्तरों, बोर्डों, कॉरपोरेशन, सरकारी संस्थानों व विद्यक संस्थानों में गजटेड छुट्टी रहेगी। शहीदी सभा 28 दिसंबर को शुरू होगी, जिस कारण सरकार ने राज्य में छुट्टी का ऐलान किया है। बता दें कि इससे पहले यह छुट्टी 30 आरक्षित छुट्टियों में आती थी लेकिन आज नोटिफिकेशन जारी करके इस सरकारी छुट्टी में शामिल किया गया है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


