

तलवंडी साबो (वीकैंड रिपोर्ट)- Giani Harpreet Singh got back his Z security… लंबे समय से निरंतर चर्चा में रह रहे तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने केंद्र सरकार द्वारा उन्हें दी गई जैड सुरक्षा वापस कर दी है। मालूम हो कि सी.आर.पीएफ के सभी कर्मचारी कल देर शाम सिंह साहब के स्थानीय आवास से चले गये हैं। बता दें कि मई 2022 में दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के साथ-साथ जब पंजाब सरकार ने ज्ञानी हरप्रीत सिंह की सुरक्षा वापस ले ली थी तो केंद्र ने उन्हें जेड सुरक्षा मुहैया कराई थी।
हालांकि, बाद में पंजाब सरकार ने उनकी सुरक्षा बहाल भी कर दी। गौरतलब है कि ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने पहले भी कई बार केंद्र से सुरक्षा वापस लेने की अपील की थी। जानकारी के मुताबिक, अब गृह मंत्रालय ने उनकी अपील स्वीकार कर ली है. सी जिसके बाद यह सुरक्षा वापस ले ली गई है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


