
श्री मुक्तसर साहिब (वीकैंड रिपोर्ट)- Gangster Goldy Brar Parents Arrested : पुलिस ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ से जुड़े एक बड़े रंगदारी और धमकी मामले में अहम कार्रवाई करते हुए उसके माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के आरोपों में की गई है, जिसका केस वर्ष 2024 में दर्ज किया गया था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान शमशेर सिंह और उनकी पत्नी प्रीतकाल कौर के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी श्री मुक्तसर साहिब के कोटकपुरा रोड स्थित आदेश नगर, गली नंबर-1, सेक्टर नंबर-1 के निवासी हैं। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(4), 351(1) और 351(3) के तहत केस दर्ज किया गया है।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, 27 नवंबर 2024 को शिकायतकर्ता सतनाम को एक अज्ञात व्हाट्सएप नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को बंबीहा गैंग का सदस्य बताया और पहचान की पुष्टि करते हुए 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। आरोपी ने धमकी दी कि अगर रकम नहीं दी गई तो सतनाम और उसके परिवार को जान से मार दिया जाएगा।
Gangster Goldy Brar Parents Arrested : शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और सबूतों के आधार पर कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता को अमृतसर से गिरफ्तार कर लिया। श्री मुक्तसर साहिब के एसएसपी ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच जारी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।
इस कार्रवाई के बाद पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि संगठित अपराध और रंगदारी से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर सख्ती बरती जाएगी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





