

मोगा (वीकैंड रिपोर्ट) : Firing in Moga : गांव खोसा कोटला में शुक्रवार सुबह दोहरा हत्याकांड होने की खबर से सनसनी फैल गई। वारदात सुबह 6 बजे हुई। रंजिश के चलते दो पक्षों में गोलियां चल गई। इसमें गांव के सरपंच और उसके साथी की गोली लगने से मौत हो गई। दूसरे पक्ष के दो लोग जख्मी हो गए।
Firing in Moga : घायलों को मोगा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतक बीर सिंह कांग्रेस के सरपंच थे। गोली चलाने वाले गांव के ही हैं और आम आदमी पार्टी से संबंध रखते हैं। वारदात के बाद पुलिस टीम माैके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


