

कलानौर (वीकैंड रिर्पोट): यहां स्थित सरकारी कैटल पौंड में भयानक आग लग गई। घटना की सूचना मिलने के पश्चात यहां पंहुचे अग्रि शमन दस्ते की ओर से पिछले तीन घंटे से आग बुझान का प्रयास जारी है। इस समय गौशाला में लगभग 350 गाय मौजूद हैं। घटना की सूचना मिलने पर एस.डी.एम. गुरसिमरन सिंह ढिल्लों, नायब तहसीलदार रोबिन जीत कौर, एस.एच.ओ. सरबजीत सिंह, डा. सुभाष बल्होत्रा तथा डा. मंजेष आदि अधिकारी भी मौके पर पंहुचे हुए है। गौशाला के प्रधान तरसेम रात महाजन ने बताया कि आग प्रात: 9 बजे से सुलग रही थी जोकि हवा के कारणा बढ़ती जा रही है।]]>
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------

