
मोहाली (वीकैंड रिपोर्ट) – FIR on AIG : सेक्टर-68 के एचडीएफसी बैंक के बाथरूम में खुद को गोली मार कर आत्महत्या करने वाले इमीग्रेशन कंपनी के मालिक राजदीप सिंह के सुसाइड केस में नया मोड़ सामने आया है। सुसाइड नोट में भी राजदीप ने गुरजोत सिंह कलेर तथा अन्य लोगों से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी है। इसके आधार पर थाना फेज-8 पुलिस ने एआईजी गुरजोत सिंह कलेर, समीर अग्रवाल सीए, रिंकू कृष्णा, शाइना अरोड़ा तथा ऋिषी राणा व अन्य अज्ञातों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
राजदीप के मोबाइल से एक वीडियो भी मिला है जिसमें उसने पंजाब पुलिस के AIG गुरजोत सिंह पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। राजीव ने वीडियो में कहा कि AIG ने उसको और उसके परिवार को धमकी दी है और वो लगातार उन्हें परेशान कर रहा है, इसलिए वो खुदकुशी कर रहा है. पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। गुरजोत सिंह कलेर के खिलाफ मामला दर्ज कार्रवाई की जा रही है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





