लुधियाना (वीकैंड रिपोर्ट) Dera Beas chief meets AAP minister — राधा स्वामी सत्संग ब्यास (डेरा ब्यास) के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों आज लुधियाना दौरे पर रहे। इस दौरान वे मुंडियां कलां स्थित सत्संग घर पहुंचे, जहां उनके दर्शन के लिए सड़कों पर संगत का भारी जमावड़ा देखने को मिला।
Dera Beas chief meets AAP minister
सत्संग कार्यक्रम के बाद बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां के निवास स्थान पर भी पहुंचे। हालांकि इस मुलाकात के बाद न तो मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां और न ही बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों की ओर से कोई राजनीतिक बयान जारी किया गया है।
उल्लेखनीय है कि डेरा ब्यास प्रबंधन ने कुछ दिन पहले ही किसी भी राजनीतिक नेता या वीआईपी के साथ तस्वीरें सार्वजनिक न करने का निर्णय लिया था। इसी कारण इस मुलाकात की भी कोई आधिकारिक फोटो जारी नहीं की गई।