

लुधियाना (वीकैंड रिपोर्ट)–Debate in Ludhiana...आज पंजाब दिवस पर लुधियाना में महाडिबेट होने जा रही है। महा-डिबेट ‘मैं पंजाब बोलदा हां’ में सीएम भगवंत मान पहुंच गए हैं। लेकिन विपक्ष से कोई भी नेता नहीं पहुंचा है। विपक्ष नेताओं की कुर्सियां लगी हैं, लेकिन उन पर कोई विपक्ष के नेता नहीं बैठा है। 12 बजे तक कोई भी विपक्षी नेता नहीं पहुंचा था।
Debate in Ludhiana…बताया जाता है कि सरकार की तरफ से एक बुकलेट रखी गई है, जिसे आने वाले लोगों को दी जाएगी। इस बुकलेट में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की नेक नीयत और 18 महीने के शासन की प्राप्तियां बताई गई है। पता चला है कि मुख्यमंत्री के 11.30 तक पहुंचने की उम्मीद है। 12 बजे बहस शुरू होगी। विपक्ष बेशक ना आए पर मुख्यमंत्री अपनी तैयारी सहित पहुंच रहे है। अगर कोई लीडर ना भी आया तो खबर है कि मुख्यमंत्री संबोधित करेंगे।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


