
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- CM Mann Warning : पंजाब में बात-बात पर सड़कें रोकनें, धरना प्रदर्शन करने वालों को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कड़ी चेतावनी जारी की है। सीएम मान ने ट्वीट करते हुए स्पष्ट किया है कि अब आम जनता को परेशान करने वाले किसी भी प्रदर्शन, हड़ताल या धरने को “जनविरोधी गतिविधि” माना जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी संस्थाओं, संगठनों, जत्थेबंदियों और यूनियन ध्यान दें.. अगर आपने भी विरोध करना है तो इसके और भी कई तरीके होते है, सिर्फ लोगों को तंग करना सही नहीं है, वरना सख्त कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। पंजाब के मेहनती लोगों के हित में जारी।
उल्लेखनीय है कि भगवंत मान लगातार पंजाब की जनता के हित में सख्त फैसले लेते जा रहे हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





