
चंडीगढ़ः पंजाब के पंचायत मंत्री तृप्त राजिंदर बाजवा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब उनके परिवार पर बी कोरोना का साया मंडरा रहा है। बाजवा के बाद उनकी पत्नी और बेटे की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं उनके पोतों की रिपोर्ट आज आएगी। वहीं पंचाय़त विभाग के आईएएस विपुल उज्जवल के संपर्क में आए 14 अन्य अफसरों की कोरोना रिपोर्ट भी आज ही आएगी।
वहीं पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों में से कुछ की रिपोर्ट भी सामने आ चुकी है। अमृतसर से विधायक राजकुमार वेरका की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसके साथ ही सुखजिंदर रंधावा व उनके परिवार की रिपोर्ट भी नेगेटिव है। वहीं विधायक कुलबीर जीरा, बरिंदर पाहड़ा और परमिंदर पिंकी की रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है। इन सबकी रिपोर्ट आने के बाद पंजाब के मंत्रियों में थोड़ी सी राहत है। आपको बता दें कि गत दिवस पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का भी टेस्ट हुआ था और उनकी रिपोर्ट भी नेगेटिव आई थी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





