
अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट) – Cabinet Minister Harjot Bains Tankhaiya Declare : शहीदी समारोह में भांगड़ा डालने के मामले में कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस को पंज सिंह साहिब ने तनखैया घोषित कर दिया है। जत्थेदार ने उन्हें धार्मिक सज़ा सुनाई है। इसके तहत, हरजोत सिंह बैंस आज ही गुरुद्वारा गुरु के महल तक पैदल जाएँगे और गुरु के महल तक जाने वाली गलियों की मरम्मत करवाएँगे। इसके साथ ही, वह 100 मीटर की दूरी से बाबा बकाला साहिब गुरुद्वारा तक भी पैदल जाएँगे।
कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस और भाषा विभाग के डायरेक्टर को 1 अगस्त को श्री अकाल तख्त साहिब पर पेश होने के आदेश दिए गए थे। यह कार्रवाई श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत की 350वीं वर्षगांठ पर आयोजित पंजाब सरकार के शुरुआती समागम में नाच-गाने के आयोजन को लेकर की गई है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





