
Bulldozer action against drug abuse in Punjab, yellow paw used on houses of 2 drug smugglers
अमृतसर (वीकेंड रिपोर्ट) Bulldozer action against Drugs : पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ शुरू की गई मुहिम के तहत जंडियाला गुरु के गांव धराड़ में प्रशासन ने पुलिस प्रशासन की निगरानी में दो नशा तस्करों व अवैध कब्जाधारियों के घरों पर पीला पंजा चलाया गया। पुलिस प्रशासन की निगरानी में मकानों को ध्वस्त कर दिया गया।
अमृतसर जिले के ग्रामीण एस.पी. के साथ पुलिस मौके पर पहुंची। एस.पी. मनिंदर सिंह ने बताया कि गांव धराड़ के नशा तस्कर हरप्रीत सिंह उर्फ घुल्ला और सतनाम सिंह पिछले काफी समय से नशा तस्करी कर रहे थे और उन्होंने गांव की जमीन पर अवैध मकान भी बना रखे थे और उनके खिलाफ नशा तस्करी के कई मामले दर्ज हैं और वे जेलों में बंद हैं। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा तथा पंजाब को नशा मुक्त बनाया जाएगा।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


