

फरीदकोट (वीकैंड रिपोर्ट)- Accident in Faridkot : यहां मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। ट्रक के साथ टक्कर के बाद न्यू दीप कंपनी की बस रेलिंग तोड़ कर सेमनाले में गिर गई। इस हादसे में एक महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई है। सभी घायलों को इलाज के लिए फरीदकोट के गुरू गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही डिप्टी कमिश्नर विनीत कुमार समेत प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव का कार्य शुरू किया।
Accident in Faridkot अबोहर से श्री अमृतसर साहिब जाने के लिए एक निजी बस रवाना हुई थी। जब वह कोटकपूरा से फरीदकोट की ओर रवाना हुई तो रास्ते में सेम नाले के पास उसकी सामने से आ रहे ट्रक से भीषण टक्कर हो गई। हालांकि सुबह थोड़ी बहुत धुंध भी थी परंतु टक्कर का कारण तेज रफ्तार माना जा रहा है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


