
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट) AAP MLA resigns from this post : पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब मोहाली से आम आदमी पार्टी के विधायक कुलवंत सिंह ने महासचिव पद से अचानक इस्तीफा दे दिया। पदभार संभालने के कुछ ही दिनों बाद उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए अपना इस्तीफा सौंपा। अब एसोसिएशन को अगले 15 दिनों के भीतर नए महासचिव का चुनाव करना होगा।
AAP MLA resigns from this post : कुलवंत सिंह राजनीति में भले ही एक जाना-पहचाना नाम हों, लेकिन क्रिकेट प्रशासन में वे एक नया चेहरा थे। उनके 2022 के चुनावी हलफनामे के अनुसार, वे पंजाब के सबसे अमीर विधायकों में से एक हैं और उनकी संपत्ति 251 करोड़ रुपये है। इससे पहले, वे शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठबंधन के साथ सक्रिय थे, लेकिन 2022 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के टिकट पर जीते।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





